जमीन डायवर्सन के नाम पर रिश्वत लेते एसीबी ने कुरूद SDM कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 को धर दबोचा...सहायक ग्रेड 3 ने 40 हजार रूपए की थी, डिमांड... 10 हजार में सौदा हुआ था .... शिकायत के आधार पर की गई बड़ी कार्यवाही....


जमीन डायवर्सन के नाम पर रिश्वत लेते एसीबी ने कुरूद SDM कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 को धर दबोचा...

सहायक ग्रेड 3 ने 40 हजार रूपए की थी, डिमांड... 10 हजार में सौदा हुआ था .... शिकायत के आधार पर की गई बड़ी कार्यवाही....


धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम कार्यालय में एसीबी ने छापे मार कार्यवाही करते हुए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पुनेश्वर सूर्यवंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.... बताया जा रहा है कि एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रकाश चंद्राकर से जमीन के डायवर्सन संबंधित काम के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी... इसके बाद शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर एसडीएम कार्यालय पहुंची और जैसे ही शिकायतकर्ता से सहायक ग्रेड 3 ने रिश्वत की रकम ली... तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर सहायक ग्रेड 3 को धर दबोचा फिलहाल... एसीबी की टीम ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ पुनेश्वर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की... इसके बाद वे उसे अपने साथ रायपुर एसीबी के आफिस ले जाकर पूछताछ करेंगे.. जिसमें सहायक ग्रेड 3 भुनेश्वर सूर्यवंशी को 15 दिन के डिमांड में पूछताछ की जाएगी... वही टीम ने कार्यालय से कई अहम दस्तावेज अपने साथ लेकर रवानगी की है...एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 ने प्रकाश चंद्राकर से पहले 40 हजार की मांग की थी ...इसके बाद ले देकर सौदा 20 हजार तक पहुंचा... उसके बाद 10 हजार रुपए लेकर आज रियल स्टेट कारोबारी एसडीएम कार्यालय में पहुंचे हुए थे... और एसीबी की टीम ने जैसे ही युवक को जो पैसे दिए... वो पैसे लेकर प्रकाश चंद्राकर सहायक ग्रेड 3 को दे दिया जिसके बाद टीम ने  उसे रंगे हाथ धर दबोचा... फिलहाल कई घंटे तक पूछताछ की गई.. इसके बाद टीम अपने साथ बाबू को लेकर रायपुर रवाना हो गई है... वहीं इसमें अन्य और लोगों की भी संलिप्तता की बात सामने आई है... फिलहाल पूछताछ के बाद ही आगे इसमें सनलिप्त लोगों के खुलासे हो सकते हैं... वही इस कार्यवाही के दौरान डीएसपी रैंक के अधिकारी राजेश चौधरी के साथ करीब दो गाड़ियों में 6 से 7 जांच टीम पहुंची हुई थी...वही इस कार्यवाही से कार्यालय में हड़कंप मच गया है.....



Post a Comment

0 Comments