संबलपुर के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में एंबुलेंस जा टकराई... जगदलपुर महारानी अस्पताल के नर्स की हुई मौके पर मौत...
धमतरी जिले के नेशनल हाईवे रायपुर संबलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.... जिसमें संबलपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से रायपुर से आ रही वेंटीलेटर एम्बुलेंस जा टकराई... इसके बाद एंबुलेंस में मौजूद एक महारानी अस्पताल में पदस्थ महिला नर्स की मौके पर ही मौत हो गई... बताया जा रहा है कि महारानी अस्पताल जगदलपुर से एक मरीज को रायपुर रिफर किया गया था.. जो रायपुर एस एम सी हॉस्पिटल गए हुए थे... वही मरीज के पहुंचते ही डॉक्टर ने मरीज की जांच की तो उसकी मृत्यु हो गई थी... इसके बाद तत्काल मरीज के परिवार वाले वापस जगदलपुर आ रहे थे... तभी यह हादसा संबलपुर के पास हुआ.. जिस नर्स की घटना में मृत्यु हुई है..वह जगदलपुर से मरीज के परिवार के साथ रायपुर एंबुलेंस में गई हुई थी... और वहां हादसे का शिकार हो गई... वही मृतक मरीज के परिवार के तीन अन्य लोग और भी सवार थे..जिन्हें हल्का-फुल्का चोट आया है... वहीं मृतक नर्स के शव को धमतरी के जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस सेवा समिति के खिलावन साहू के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है.. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा... सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और आगे की जांच करवाई में जुट गई है.....
0 Comments