धमतरी के DCH बठेना अस्पताल में 3 लाख के दो वेंटीलेटर दिन दहाड़े हुई चोरी..... कोतवाली थाने में हुई लिखित शिकायत दर्ज...
धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डीसीएच बठेना हॉस्पिटल में दिनदहाड़े एक चोरी की घटना सामने आई है...जिसमें हॉस्पिटल के अंदर रखें 3 लाख के दो वेंटीलेटर को चोरों ने शातिर तरीके से चोरी कर लिया है... वहीं अस्पताल के मैनेजर ने कोतवाली थाने में तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.. वही इस मामले पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है.. वहीं अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें तीन लोग हाथों में अस्पताल के समान को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.... वही शिकायतकर्ताओं के अनुसार चोरी किए गए समान पुरानी इस्तेमाली बताया जा रहा है.. जो तकरीबन 3 लाख के आसपास बताया जा रहा है फिलहाल तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है....
0 Comments