भाजपा के द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई....
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई यह पदयात्रा धमतरी जिले के विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास गौशाला मैदान से होते हुए शहर के सदर बाजार से होते हुए घड़ी चौक सिहावा चौक से होते हुए सिहावा रोड स्थित शांति वाटिका तक निकाली गई वही शांति वाटिका में जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें,धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, धमतरी पूर्व विधायक रंजना साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति स्थाई आमंत्रित सदस्य राजेश शर्मा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा के साथ तमाम भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.... वही इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश में कांग्रेस के द्वारा अराजकता फैलाने माहौल बनाया जा रहा है... लगातार संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना और सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालना.. इस प्रकार की सारी हरकतें लोकतंत्र को बिगाड़ने वाली हैं, कांग्रेस के पास राजनीति के लिए अब कोई मुद्दा नहीं बचा है.. इसलिए देश में अराजकता फैलाने के लिए इस प्रकार के कृत्य कर रही है..इसके विरोध में आज भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया है... और कांग्रेस को ये संदेश दिया जा रहा है कि देश की जनता जागरूक है इस प्रकार की हरकत से देश में केवल अशांति पैदा होगी,और इसे भाजपा होने नहीं देगी...
0 Comments