धमतरी के पीजी कॉलेज में विधि संकाय में पढ़ाने वाले 6 शिक्षकों को अचानक नवीन महाविद्यालय कुरूद में किया गया स्थानांतरण....

धमतरी के पीजी कॉलेज में विधि संकाय में पढ़ाने वाले 6 शिक्षकों को अचानक नवीन महाविद्यालय कुरूद में किया गया स्थानांतरण....

विधि संकाय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं में दिखी नाराजगी... स्थानांतरण रुकवाने पहुंचे छात्र-छात्राएं महापौर के पास.. दिया ज्ञापन.....



धमतरी जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जिला कलेक्टर कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ जहां पर LLb विधि संकाय में पढ़ाने वाले 6 शिक्षकों का स्थानांतरण कुरूद के नवीन महाविद्यालय में कर दिया गया है जिसको लेकर बड़ी संख्या में विधि संकाय LLb के छात्र-छात्राएं स्थानांतरण को रुकवाने के लिए आवेदन लेकर नगर निगम में महापौर रामू रोहरा  के पास पहुंचे हुए थे...वहीं छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनके कॉलेज में केवल यही शिक्षक है... जो नियमित रूप से कॉलेज में आकर कक्षाएं लेते हैं और इन सभी का एक साथ स्थानांतरण कुरूद में कर दिया गया है... इससे पढ़ाई प्रभावित होगी और आने वाले एग्जाम में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा... क्योंकि शिक्षकों के द्वारा जो पढ़ाई करवाया जा रहा है वह अधूरे हैं वहीं उनके स्थानांतरण पर रोक  लगने के साथ नवीन महाविद्यालय कुरूद में नए शिक्षकों की भर्ती करने के संबंध में आवेदन महापौर को सौपा गया है... फिलहाल महापौर ने कहा है कि कॉलेज के जितने भी छात्र-छात्राएं आए थे.. उनकी जो शिकायत थी.. इस पर धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा से बात कर समाधान निकाला जाएगा और कुरूद नवीन महाविद्यालय के लिए नए शिक्षकों की भर्ती करने पर बात रखी जाएगी और जितने भी शिक्षकों का स्थानांतरण , करने के आदेश दिए गए हैं उसे पर रोक लगनी चाहिए.... अब सवाल यह उठता है कि एक साथ सभी विधि संकाय के शिक्षकों का अचानक कुरूद में ही स्थानांतरण कराने का आदेश क्यों और कैसे जारी करवा दिया गया.... क्या नवीन महाविद्यालय कुरूद में शिक्षकों की नई भर्ती नहीं की जा सकती थी... अचानक हुए इस स्थानांतरण से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी पीजी कॉलेज में हड़कंप मच गया है.... वही छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि यह वही 6 शिक्षक है जो विधि संकाय के सभी विषयों को बेहतरीन तरीके से पढाकर अपना 100% देते हैं और इस तरीके से अचानक सभी का स्थानांतरण आदेश पहुंचने से छात्र छात्रों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि दिवाली के बाद एग्जाम होने हैं और उनके पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ेगा..... आखिरकार अचानक से शिक्षकों का स्थानांतरण करने के पीछे क्या कारण है छात्र-छात्राएं जानना चाह रहे हैं फिलहाल इस मामले पर विचार कर आगे क्या कुछ निर्णय लिया जाता है यह देखने वाली बात है.......

Post a Comment

0 Comments