पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा 32 मवेशी सुरक्षित...


पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा 32 मवेशी सुरक्षित...


धमतरी जिले के मेचका थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मूखबीर की सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में अवैध गौ पशु तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 32 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया है... जो की जंगल के रास्ते उड़ीसा के नवरंगपुर क्षेत्र स्थित कत्ल खाने ले जाया जा रहा था... यह कार्यवाही अरसीकन्हार से खालगढ़ मार्ग पर नहर से लगभग 500 मीटर आगे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी करके यह कार्यवाही की गई गिरफ्तार तीन आरोपियों के नाम घनश्याम सेन उम्र 40 वर्ष ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद, दूसरे आरोपी का नाम देवशरण उम्र 52 वर्ष ग्राम केरा बहारा गरियाबंद निवासी, तीसरे आरोपी का नाम ओमकार ठाकुर उम्र 32 वर्ष ग्राम जोब गरियाबंद निवासी बताई जा रहे हैं... जिनके पास से 13 नग गाय,6 नग बछड़ा, बछिया बछड़ा 12 नग,बैल एक नग, टोटल 32 नग सुरक्षित गौवंश बरामद किया गया है... आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 धारा 4,6,10 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 धारा 11 (1)(d), भारतीय न्याय संहिता BNS धारा 3(5) में प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.. आगे की कार्रवाई की जा रही है.....

Post a Comment

0 Comments