धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़...
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है..स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने श्यामतराई स्थित एक घर पर दबिश देकर कार्यवाही की है... जिसमें से पुलिस ने 18 लोगों को मौके से धर दबोचा हैं... जिनमें कुल 6 महिलाओं 12 पुरुषों समेत 18 लोग शामिल है... वही इस देह व्यापार में संलिपित लोगों पर पुलिस ने 151 के तहत कार्यवाही की है.. वही इस मामले पर जानकारी निकल कर सामने आई है.. कि यह कार्यवाही थाना प्रभारी ने नहीं की.. जबकि अर्जुनी थाने के अंतर्गत दो डीएसपी के द्वारा यह संयुक्त कार्यवाही की गई है.... वही इस मामले पर अब तक पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी आना बाकी है...
0 Comments