जमीन डायवर्सन के नाम पर रिश्वत लेते एसीबी ने सहायक ग्रेड 3 को धर दबोचा...
Dhamtari breaking:---
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम कार्यालय में एसीबी ने छापे मार कार्यवाही करते हुए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पुनेश्वर सूर्यवंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.... बताया जा रहा है कि एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रकाश चंद्राकर से जमीन के डायवर्सन संबंधित काम के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी... इसके बाद शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर एसडीएम कार्यालय पहुंची और जैसे ही शिकायतकर्ता से सहायक ग्रेड 3 ने रिश्वत की रकम ली... तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर सहायक ग्रेड 3 को धर दबोचा फिलहाल... एसीबी की टीम ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ पुनेश्वर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है... वही इस कार्यवाही से कार्यालय में हड़कंप मच गया है.....
0 Comments