वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हुआ प्रदर्शन....नरेंद्र मोदी गृह मंत्री,अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया गया पुतला दहन..

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हुआ प्रदर्शन....

नरेंद्र मोदी गृह मंत्री,अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया गया पुतला दहन..


छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों के साथ ही धमतरी जिले में भी कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया है ...जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रदर्शन जनपद कार्यालय से शुरू किया... जहां पर सभी कांग्रेसी एक जगह काले कपड़े में पहुंच कर नारे लगाते हुए नजर आए... इसके साथ ही कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया... इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को खरीद कर एसएआर के नाम पर लाखों लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया है...वहीं चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है वही... कांग्रेसियों का कहना है की मुख्य चुनाव आयुक्त की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए... भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपनी कठपुतली बना दिया है.. वोट चोरी के खुलासों से साबित हो गया है... कि जनता के जनादेश को सरेआम लूटा जा रहा है... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के करोडो मतदाताओं के भरोसे का कत्ल किया है.. उन्हें तत्काल पद से हटकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए... वही कांग्रेसियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे... जहां पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था...वहीं कई घंटे नारेबाजी होती रही और झूमा झटकी का माहौल भी बना रहा.... फिलहाल कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी और जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई... ठोस निर्णय नहीं लिया गया.. तो पार्टी बैठक लेकर आगे विचार कर प्रदर्शन कर सकती है...


 

Post a Comment

0 Comments