अलग-अलग समय में मशरूम की तलाश में जंगल की ओर गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला...

अलग-अलग समय में मशरूम की तलाश में जंगल की ओर गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला...


धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर के परसाबुडा गांव के कुंआनार जंगल से जंगली भालू के हमले की खबर निकलकर सामने आई है.. जहां पर सुबह भोर के 5: बजे 2 ग्रामीण अलग-अलग समय में मशरूम की तलाश में जंगल की ओर गए थे... तभी अचानक दोनों के ऊपर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया.. जिससे दोनों ग्रामीण घायल हो गए... वहीं आसपास के ग्रामीणों ने चिक पुकार सुनी.. तो तत्काल उन्हें मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया... जहां उनका इलाज चल रहा है.. वहीं सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची... और जांच में जुटी हुई है.. वहीं  दोनों घायल ग्रामीणों का नाम राम प्रसाद बताया जा रहा है.. एक राम प्रसाद साहू परसाबुडा का रहने वाला है.. तो दूसरा राम प्रसाद हलबा अमलीडीह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.... जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह निकले हुए थे और अलग-अलग समय में दोनों के घायल होने की सूचना मिली हुई है.. और एक ही भालू के द्वारा घायल करने की सूचना प्राप्त हो रही है... वही वन विभाग ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील कर रहा है...

Post a Comment

0 Comments