मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से पुलिस कर्मी का मारपीट करने का विडियो आया सामने......
कुरूद थाना में पदस्थ आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...किया लाइन अटैच....
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड स्थित मरौद टोल प्लाजा के पास से ट्रक ड्राइवर और पुलिस कर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार और मारपीट का वीडियो सामने आया था....जिसके बाद विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी के संज्ञान में आया... उसके बाद एसपी सूरज सिंह परिहार ने तत्काल कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच करते हुए... प्राथमिक जांच के आदेश दिये है... वही पुलिस अधीक्षक ने धमतरी जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देने के साथ हिदायत दिया है कि...पुलिस विभाग की छवी और आम जनता के विश्वास को प्रभावित करने वाला कोई भी कृत्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ... वहीं उक्त कृत्य,प्रथम दृष्टया पुलिस विभाग की गरिमा,अनुशासन और सेवा आचरण नियमों के विपरीत पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए....इस मामले में मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित करने की कार्यवाही की है...
0 Comments