मछली कारोबारी के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने 40 से अधिक बार चाकू गोप कर उतारा मौत के घाट.... हुई कारोबारी की मौत....
मौके में पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच.....
धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मछली कारोबारी पर चाकू मार कर जानलेवा हमला किया गया...जिसमें मछली कारोबारी विपलभ मंडल को अज्ञात हमलावरों ने सर पर और शरीर पर 40 से अधिक बार चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया... वही मृतक कारोबारी के शरीर में चाकू गोपने के कई निशान बने हुए हैं... बताया जा रहा है कि मछली कारोबारी विपलभ मंडल पिछले लगभग 7 से 8 वर्षों से ग्राम बोईरगांव दर्रीपारा जिला गरियाबंद थाना मैनपुर में रह रहे थे... वही वे चुम्मन यादव पिता कार्तिकेय यादव के साथ नगरी में मछली व्यवसाय करते हैं और सिहावा रोड पर एम एम फीश नाम से दुकान संचालित करने की जानकारी भी सामने आई है... और बताया जा रहा है दोनों रोजाना इसी मार्ग से आना जाना करते थे.. और आज दुकान बंद कर दोनों नगरी से वापस बोईरगांव लौट रहे थे...तभी इस दौरान गोरेगांव से लगभग 3 किलोमीटर आगे गरियाबंद रोड पर कुछ लोगों ने रास्ता रोका और विपलभ मंडल,उम्र 55 वर्ष के सिर पर लकड़ी से हमला किया.. वहीं उनके साथी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया... जिससे वह जान बचाकर बोईरगांव की ओर भाग निकले... वही अज्ञात हमला वारों ने मछली व्यवसायई विपलभ मंडल पर चाकू से लगातार शरीर के पूरे हिस्से में कई बार चाकू गोप कर हमले किए गए.... वही आसपास ग्रामीण के अनुसार यह मामला सुनियोजित लूटपाट या पुरानी रंजीत से जुड़ा होने की आशंका लोग जता रहे हैं... हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही पता चल पायेगा... वही इस घटना से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और जांच कार्यवाही कर रही है...
0 Comments