धमतरी के एक लॉज में युवती ने की खुदकुशी.... पुलिस कर रही मामले की जांच...
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीजी05 पर रेस्टोरेंट लॉज में पहुंची थी युवती अपने मंगेतर से मिलने...
धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के द्वारा लॉज के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला निकल कर सामने आया था... जहां पर कवर्धा क्षेत्र से 25 सितंबर को युवती धमतरी पहुंची हुई थी... जहां पर अंबेडकर चौक से कुछ ही दूरी पर रुद्री रोड स्थित cg05 लॉज एंड रेस्टोरेंट के कमरा नंबर 106 में युवती की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ था... इसके बाद बाहर से युवक ने आवाज़ लगाई.. लेकिन युवती ने दरवाजा नहीं खोला... इसके बाद होटल के स्टाफ द्वारा आवाज लगाने पर भी कोई अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई... तो रूम के बाजू में खिड़की बनी हुई है.. जहां से रूम के अंदर झांक गया... तो युवती संदिग्ध अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई नजर आई.. जिसके बाद होटल संचालक ने तत्काल इस घटना की जानकारी थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दी... वहीं मौके पर पहुंची हुई कोतवाली पुलिस की टीम ने जब अंदर से बंद दरवाजे को परीजनों के सामने खोला तो यह दृश्य काफी हैरान करने वाला रहा... जहां पर युवती की लाश एक पंख से फंदे में लटकी हुई मिली जो जमीन पर पड़ी हुई रही... युवती के नाक से खून बह रहा था और गले में गमछा लगा हुआ था... युवती ने जिस दीवार के पंखे पर फंदा बंधा था वह भी जमीन पर पड़ा हुआ था... वहीं पुलिस ने परिजनों के आने के बाद ही कमरे का दरवाजा को खोला था... इसके बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस की टीम ने आगे जांच कर कार्यवाही की... वही पूछताछ में यह जानकारी निकल कर सामने आई की सीजी 05 लॉज एंड रेस्टोरेंट के कमरा नंबर 106 में कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी, जिसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है... जो 25 सितंबर को कवर्धा से धमतरी आई थी... और लॉज में रुकी हुई थी.... वही यह युवती पूर्व में भी धमतरी आ चुकी है और इसी लॉज में युवती का रुकना होता रहा है.... वहीं मृतक युवती के पिता ज्ञानू दास मानिकपुरी से बात की गई तो उनका कहना है कि उनकी बेटी कपड़े की दुकान में काम करती थी... किसी लड़के से संपर्क में थी पिता ने आंशका जताई है कि उनकी बेटी पिंकी ने आत्महत्या नहीं की है... उसे उस लड़के ने मौत के घाट उतारा है.... वहीं पुलिस इस मामले में होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज युवती के पास से बरामद दो मोबाइल फोन युवती द्वारा लोगों से बातचीत और अन्य सभी साक्षयो को जुटा कर जांच करवाई कर रही है... वहीं युवती का शव धमतरी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस हर पहलू पर हर तरीके से जांच कार्यवाही में जुटी हुई है.. वही युवती के शरीर पर लाल निशान भी दिखाई दिए हैं...जिसे लेकर लोगों ने युवती के साथ मारपीट करने जैसी बातें भी कही है...लेकिन पुलिस के अनुसार यदि चार से पांच घंटे से अधिक के समय किसी व्यक्ति का शरीर एक ही स्थिति में रहता है तो लाल निशान उभर आते हैं.. फिलहाल युवती की मौत की वजह आत्महत्या जताई जा रही है.. वही इस मामले पर पुलिस ने युवती से मिलने आए हुए युवक सोरम भटगांव निवासी से पूछताछ कर रही है.. लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है... पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है...वही पुलिस युवती के साथ जुड़े लोगों से भी बातचीत कर हर पहलू में जांच में जुटी हुई है...फिलहाल मौत का कारण प्रथम दृश्य आत्महत्या प्रतीत हो रहा है.. वहीं जांच के बाद ही अन्य और खुलासे हो सकते हैं......
0 Comments