तीन दिन 70 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव....
धमतरी जिले के मगरलोड के मेघा ग्राम पंचायत में 14 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह महानदी का बाढ़ देखने गई हुई थी.. इसके बाद वह मेघा के माता रानी पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे नाले में गिर गई और तेज बहाव में चली गई... इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी.. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर नाली खोदकर बच्ची को खोजने की कोशिश की... लेकिन उसका कोई पता नहीं चला..वही लापता हुई बच्ची की पहचान मेघा निवासी तराना निषाद के रूप में हुई.. जिसकी उम्र 8 वर्ष बताई गई... वही बच्ची कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली बताई गई.. वहीं अब 70 घंटे के तीन दिन के बाद मिली है.. जो की सौंगा महानदी में तैरता हुआ शव मिला... मगरलोड पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला है... वही शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है... वही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.....
0 Comments