25 घंटे बाद चौथा नाले का बंद पाइप तोड़ने पर मिला मासूम का शव...
मौत के बाद जागा प्रशासन.. अब नए पुलिया बनेगी बच्चे के नाम पर..रखा जाएगा पुलिया का नाम लक्ष्य सेतु....
पीड़ित परिवार को दिया जाएगा 4 लाख रुपए का मुआवजा.....
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बागतराई रोड पर स्थित सोरिद वॉर्ड के एक नाला में 7 साल के मासूम लक्ष्य कुमार साहू के डूबने से साहू की क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.. वही 25 घंटे बाद नाले का चौथा बंद पाइप को तोड़ने पर बच्चे का शव बरामद हुआ.... इसके बाद शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया.. वही पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया... वहीं अब इस मामले पर नगर निगम महापौर ने कहा कि यह घटना काफी दुखदाई है.. क्योंकि इस नाले में 7 साल का मासूम लक्ष्य की मौत हो गई है.. वही बच्चे को बचाने के लिए पुलिया को जेसीबी हैमर से तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.. और बच्चे का शव दूसरे दिन नाले में दबा हुआ मिला... वही अब निगम इस पुलिया को यादगार बनाने की बात कहते हुए पुलिया का नाम लक्ष्य सेतु रखने की बात कह रहा है ... वही मृतक बच्चे के पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी बात कही गई है... फिलहाल एक मासूम की मौत के बाद लक्ष्य सेतु का नाम तो दे दिया जाएगा और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी मिल जाएगा....लेकिन क्या यह उस परिवार का दर्द कम कर पाएगा... बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या अब प्रशासन हर खतरनाक पुल और पुलिया को लेकर सतर्कता बरतेगा... या फिर अगले हादसे का इंतजार करेगा.......
0 Comments