24 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का मिला शव नाले के पाइप में फंसा हुआ....
नाले में मछली पकड़ने गए हुए थे तीन बच्चे.. जिसमें दो पानी में गिरे.. एक ने तैर कर अपनी जान बचाई..दूसरा पानी में बहा हुई मौत ....
धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागतराई रोड पर स्थित सोरिद वार्ड के एक नाला में 7 साल के मासूम के गिरने की खबर आई थी... वही 24 घंटे बीत जाने के बाद मासूम बच्चे का शव पाइप में तलाशी के दौरान मिला... वही यह घटना कल शाम 4:30 की बताई गई थी... जहां पर एक 7 साल का मासूम लक्ष्य कुमार साहू जो कक्षा तीसरी में पढ़ता था... जो अपने दोस्तों के साथ खेलते खेलते मछली पकड़ते हुए अपने दोस्त के साथ पानी में जा गिरा... वही जैसे ही निगम की टीम को इसकी सूचना लगी वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों ने भी बच्चे की तलाश शुरू की... पानी का तेज बहाव में मासूम नाले के तेज बहाव में जाकर नाले के पाइप में जाकर फस गया... वही मौके पर वार्ड के पार्षद,नगर निगम महापौर विधायक और निगम के अधिकारी कर्मचारी नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए थे... वहीं घटना के बाद माहौल काफी ज्यादा गरमा गया था... आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ कर दी थी... वहीं विभाग के द्वारा मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और प्रेशर देकर पानी में फंसे कचरे को प्रेशर देकर निकालने का प्रयास किया... लेकिन वह असफल रहा.. जिसके बाद रेस्क्यू टीम तलाश करती रही... लेकिन वह असफल रही.. वहीं इसके बाद मौके में मौजूद सभी नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सुस्ती और उनके रवाइयों को देखते हुए आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे 30 सोरिद पुल के पास अंबेडकर चौक में सड़क पर बैठकर नारेबाजी की.... वही मौके पर पुलिस की टीम बड़ी संख्या में पहुंची.. और नाराज वार्ड वासियों को समझाया.. इसके बाद महापौर ने मौके में पहुंचकर दो बुलडोजर मंगवा कर देर रात पुल को तोड़कर रेस्क्यू टीम तलाश करती रही.. लेकिन मासूम का कुछ पता नहीं चला... जिस के बाद सुबह से ही रेस्क्यू टीम नाले पर बच्चे की तलाश करती रही... आखिरकार बच्चा कड़ी मस्कद के बाद 24 घंटे बाद नाले के पाइप में फंसा हुआ मिला.. जिसे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला... वही बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.... वही आपको बता दे की धमतरी जिले में लगातार बारिश हुई थी.. ऐसे में सभी नदी नाले उफान पर थे... और सोरिद वॉर्ड के 3 बच्चे इस नाले में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.. तभी अचानक मासूम लक्ष्य और रवि नामक बच्चे का पैर पानी में फिसल गया.. वहीं रवि नामक बच्चे ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचा ली.. वहीं दूसरे बच्चे लक्ष्य पानी की तेज बहाव में बह गया... और पुलिया के अंदर समा गया... वही जिस बच्चे ने तैर कर अपनी जान बचाई.. उसने इस घटना के बारे में परिजनों को सूचना... वही कड़ी मशक्कत के बाद नाले को तोड़कर बच्चे को पाइप से बाहर निकाला गया... वही इस मामले पर स्थानीय लोगों ने निगम के लापरवाही कही है... क्योंकि इस नाले में किसी तरह का जाल या बाउंड्री नहीं बना हुआ है आने जाने वालों के लिए यह खतरा बना हुआ है.. और इस जगह पर लाइट तक नहीं रही... जल का स्तर भी काफी ज्यादा बढा हुआ है... जो खतरे का संदेश दे रहा है....
ओनली विज्वल:---
0 Comments