ग्रेज्युटी के नाम पर वसूली एसीबी की बड़ी कार्रवाई....
1लाख 10 हजार का रिश्वत लेते हुए सरकारी कर्मचारि को एसीबी में धर दबोचा...
धमतरी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ACB ने एक बड़ी कार्रवाई की है.. ग्रेज्युटी की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग कर रहे... सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है... शहर के कर्मा चौक इलाके में हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के साथ शासकीय विभागो में हड़कंप मच गया है... मामला धमतरी के सिंचाई विभाग से जुड़ा है.. पीड़ित युवक खुमान सोनकर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी.. कि उनके स्वर्गीय पिता संतोष सोनकर की ग्रेज्युटी राशि को रिलीज करने के बदले विभाग का कर्मचारी लकेश्वर साहू उनसे भारी भरकम कमीशन मांग रहा है.... शिकायत के मुताबिक लकेश्वर साहू ने ग्रेज्युटी की फाइल आगे बढ़ाने के लिए कुल राशि का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा था... शुरुआत में 1 लाख 40 हजार रुपये की मांग की गई...लेकिन लंबी बातचीत के बाद 1 लाख 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ... जैसे ही खुमान सोनकर ने इसकी शिकायत एसीबी को दी... टीम ने पूरी सतर्कता के साथ जाल बिछाया.. और बुधवार यानी आज को जैसे ही आरोपी लकेश्वर साहू कर्मा चौक स्थित एक शासकीय मकान में रिश्वत की रकम लेने पहुंचा... तो पहले से घात लगाकर बैठे एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया..फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है... इस घटना ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है... सवाल यह है कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ एक कर्मचारी जिम्मेदार है... या विभाग के ऊपरी स्तर तक भ्रष्टाचार की जड़ें फैली हुई हैं..... फिलहाल रिश्वत लेने वाले युवक को एसी बी की टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रायपुर ले गई है....
0 Comments