राइफल शूटिंग में केवी धमतरी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन:लक्ष्य पर सटीक निशाना, सपनों को मिली नई उड़ान .....

राइफल शूटिंग में केवी धमतरी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन:
लक्ष्य पर सटीक निशाना, सपनों को मिली नई उड़ान .....


छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय संगठन के संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत राइफल शूटिंग में धमतरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया... प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच केवी धमतरी की बलिकाओं ने अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया...शूटिंग के क्षेत्र में अपनी विषेश पहचान बना चुके इन खिलाड़ीयों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती,...बल्कि मेहनत,आत्मविश्वास और मजबूत इरादों से हासिल की जाती है...इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं... प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ी बालिकाओं ने धैर्य, एकाग्रता और आत्मबल का शानदार परिचय दिया....विजेता बालिकाओं ने न केवल लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा, बल्कि यह भी दिखाया कि कठिन परिश्रम और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है..... पुलिस विभाग धमतरी में पदस्थ  अमित सिंह की होनहार सुपुत्री स्वास्तिका सिंह ने अंडर 19 वर्ग समूह में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और अनुशासन से सभी को प्रेरित कर इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कोर कर नया मीट रिकार्ड भी बनाया , जबकि द्वितीय स्थान पर शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक  अनुभव सोनबेर की सुपुत्री सौम्या रहीं ...वहीं अंडर 14 वर्ष में श्रेया देवांगन स्वर्ण पदक...आर्विका वैष्णव रजत पदक तथा वंदिता साहू केवी कुरूद ने कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए.....बालिकाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास से सफलता की राह बनाई जा सकती है....वही बालक वर्ग में राज निषाद केवी कुरूद ने अंडर 19 वर्ग में स्वर्ण पदक तथा प्रतीक साहू ने रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए....प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने साहस और आत्मविश्वास से प्रतियोगिता को यादगार बना धमतरी जिले को गौरवान्वित किया है....
                            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कंसल प्राचार्य केवी महासमुंद ने अपने संबोधन में कहा कि “निशाना केवल लक्ष्य पर नहीं, बल्कि अपने सपनों पर साधना चाहिए.... उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हार और जीत दोनों ही सीखने का हिस्सा हैं...लेकिन जो कभी हार नहीं मानते, वही असली विजेता बनते हैं.... बालिकाओं की शानदार प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि “आज की बेटियां केवल लक्ष्य नहीं साध रहीं, बल्कि अपने सपनों को नई दिशा दे रही हैं... उनका यह आत्मविश्वास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा....
इन बालिकाओं की सफलता यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं....
                          ये सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी  एस. के. पांडेय के निर्देशन में नियमित कठिन अभ्यास करते है कोच का मानना है कि यदि इन खिलाड़ियों को आधुनिक खेल उपकरण उपलब्ध करा दिया जाये तो ये निश्चित रूप से भविष्य में शूटिंग खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हांसिल कर देश का नाम रोशन कर सकते है ....

Post a Comment

0 Comments