86 किलो गौ मांस को हैदराबाद लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा....
धमतरी शहर के साल्हेवार पारा वार्ड में गौमांस बिक्री को लेकर बवाल हो गया... स्थानीय हिन्दू संगठन के लोग दोपहर में बस्ती में पहुचे... इन्हें देख कर एक संदिग्ध मौके से फरार हो गया... लेकिन वहाँ पर गाय की खाल, खुर और कुछ मांस मिला... कोतवाली पुलिस भी पहुँची.. और पशु चिकित्सक भी बुलाए गए... सभी के सामने करीब 86 किलो मांस तौला गया और उसे जांच के लिए हैदराबाद भेजने की तैयारी है, इस मामले में हिन्दू संगठन का दावा है कि... इस इलाके से बार बार गाय का मांस बेचने की शिकायत मिल रही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है साथ ही हैदराबाद लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी..... वही इस मामले पर पशु चिकित्सक को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी.. वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि गाय के खाल मास काफी ज्यादा है.. जिसे हैदराबाद जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा....
0 Comments