धमतरी में दशहरे पर बड़ा हादसा रामलीला में हनुमान अंगद जामवंत बने 3 कलाकार झुलसे ....


 नगरी सिहावा क्षेत्र के छिपली गांव में रावण दहन करते 3 झुलसे... इलाज जारी.....

धमतरी में दशहरे पर बड़ा हादसा रामलीला में हनुमान अंगद जामवंत बने 3 कलाकार झुलसे ....


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दशहरे के दिन एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है नगरी क्षेत्र के ग्राम छिपली में रामलीला मैदान पर रावण दहन से पहले ही बड़ा हादसा हो गया रामलीला में हनुमान अंगद और जामवंत का किरदार निभा रहे तीन कलाकार अचानक आग की चपेट में आ गए देखते ही देखते पूरे मैदान में अफरा तफरी मच गई..तस्वीरें धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली की हैं जहां विजयादशमी के अवसर पर गांव के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन चल रहा था...बताया जा रहा है कि छिपली निवासी हेमंत ध्रुव तोषण साहू और एक नाबालिग दीपयानसु सोम हनुमान जामवंत और अंगद का किरदार निभा रहे थे किरदार को जीवंत दिखाने के लिए कपड़ों में रुई लगाई गई थी..इसी दौरान रावण दहन से पूर्व मुंह में मिट्टी तेल डालकर आग स्प्रे करने का सिलसिला शुरू किया गया आग का शो दिखाते दिखाते ही अचानक लपटें तीनों कलाकारों के कपड़ों में लगी रुई तक पहुंच गईं और देखते ही देखते तीनों आग की चपेट में आ गए..आग लगते ही मैदान में चीख पुकार मच गई दर्शकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई किसी तरह आग बुझाकर तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया..बताया गया एक कलाकार करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया है जबकि दूसरा 20 प्रतिशत और तीसरा उससे कम झुलसा है... तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है..घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है खुशी का पर्व मातम में बदलते बदलते बचा..तो दशहरे की धूमधाम के बीच हुई इस लापरवाही ने तीन परिवारों की दिवाली से पहले खुशियां छीन लीं सवाल यही है कि आखिर बिना सुरक्षा इंतजामों के इस तरह के खतरनाक स्टंट की इजाजत कैसे दी गई .....




Post a Comment

0 Comments