गणेश विसर्जन में धुमाल पार्टी से विवाद कर तलवार, लाठी लहराने,मारपीट तोड़फोड़ वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. निकाला गया जुलूस....

गुंडे बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही....
गणेश विसर्जन में धुमाल पार्टी से विवाद कर तलवार, लाठी लहराने,मारपीट तोड़फोड़ वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. निकाला गया जुलूस....


धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने असामाजिक तत्वो पर बड़ी कार्यवाही की है.. जिसमें गणेश विसर्जन में धुमाल पार्टी से अपनी पसंद के गाने और धुन बजाने के लिए विवाद किया गया था और तलवार लाठी लहराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. और गिरफ्तार करने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर उनका जुलूस निकाला गया.. ताकि यह बदमाश दोबारा ऐसी हरकतें ना करें... प्रार्थी रुद्रांश धुमाल पार्टी सांकरा नगरी के संचालक ने अपने साथियों सहित बांस पारा धमतरी के गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाना बजा रहे थे.. तभी इसी दौरान मराठा पारा मंगल भवन के पास आरोपी पहुंचे और अपनी मर्जी के मुताबिक धूमाल बजाने का दबाव बनाने लगे ... वही मना करने पर आरोपियों ने एक साथ होकर रामबाग के पास बेसबॉल स्टिक, हॉकी स्टिक और धारदार तलवार लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.. साथ ही तलवार लहरा कर आसपास दहशत का माहौल फैलाने का कार्य किया गया... और धुमाल पार्टी के सदस्यों से मारपीट की और बजा वाहन में तोड़फोड़ और नुकसान  भी पहुंचाया... वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पास से कई सारे सामग्री बरामद किए हैं.. वही सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 296,115(2)351(2)3(5)BNS 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया.... पकड़े गए तीन आरोपियों के नाम रितेश पेदरिया, उम्र 20 वर्ष, मराठा पारा मंगल भवन धमतरी, जातिश साहू,उम्र 19 वर्ष, बांस पारा मंगल भवन के पास,अमरचंद पटेल,उम्र 26 वर्ष महंत घासीदास वार्ड आमापारा बनिया तालाब निवासी बताए जा रहे हैं...


Post a Comment

0 Comments