जल सत्याग्रह में शामिल लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद जल सत्याग्रह किया समाप्त.....
तीसरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद बनी सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल....
धमतरी जिले के गंगरेल बांध के डूब प्रभावित परिवारों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन मे जल सत्याग्रह किया जा रहा था.. जो कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद देर शाम समाप्त हो गया... जल सत्याग्रह के समाप्त होने से मौके पर बनी स्थिति सामान्य करने और संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुला है....
अपनी मांगों को लेकर डूब प्रभावित लोग गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह करते हुए पानी के अंदर रहकर प्रदर्शन कर रहे थे... प्रदर्शनकारियों की मांगों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से बातचीत की पहल की गई... बुधवार शाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धमतरी, एसडीओपी, पुलिस, तहसीलदार के साथ हुई चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना जल सत्याग्रह समाप्त करने पर सहमति जताई....और प्रदर्शनकारीयों के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात प्रतिनिधिमंडल के द्वारा रखने की बात कही गई....वही बातचीत के दौरान आगे की प्रक्रिया के तहत प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराएगा.... प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावित परिवारों का पक्ष रखकर उनके मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने का अनुरोध करेगा...
जल सत्याग्रह की समाप्ति के साथ ही संबंधित विषयों पर संवाद और समन्वय के जरिए आगे बढ़ने की संभावना बनी है...प्रभावित परिवारों की समस्याओं को उचित स्तर पर रखने के लिए प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है......
0 Comments