पुरानी रंजिश के चलते हुई थी चाकू बाजी, कुरूद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार...


पुरानी रंजिश के चलते हुई थी चाकू बाजी, कुरूद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार....


न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा जेल...



धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 मार्च को एक चाकू बाजी की घटना घटित हुई थी.. जिसमें शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. बताया जा रहा है, कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई थी वहीं अब कुरूद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है... बताया जा रहा है कि प्रार्थी वेंकटेश ध्रुव, उम्र 26 वर्ष बालाजी नगर कुरूद निवासी है.. इन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त तोरण सिन्हा के साथ पेट्रोल पंप गैरेज के पास खड़ा था..तभी वहां पर अमन चंद्राकर और मेहुल चंद्राकर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया... विवाद के दौरान मेहुल चंद्राकर ने तोरण सिन्हा के पेट पर चाकू से वार किया... जबकि अमन चंद्राकर ने इस चाकू से पीठ और कंधे पर हमला करके गंभीर चोटे पहुंचाई.. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे.. जिसकी पुलिस पता शाजी कर रही थी... वहीं पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी की पताशाजी की जा रही थी... वहीं आरोपियों के कब्जे से स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है.. और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.. पकड़े गए दो आरोपियों के नाम मेहुल चंद्राकर 28 वर्ष, बस स्टैंड सांधा चौक कुरूद निवासी और दूसरे आरोपी का नाम अमन चंद्राकर उम्र 29 वर्ष, सरोजनी चौक कुरूद निवासी बताए जा रहे हैं... पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज है....

Post a Comment

0 Comments