620 करोड़ के बजट पर विपक्षियों ने किया जमकर बवाल, बजट पेश होने के दौरान,सदन में विपक्षियों ने जमीन में बैठ कर किया धरना...



नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने किया 620 करोड़ 13 लाख रुपए का बजट पेश....

620 करोड़ के बजट पर विपक्षियों ने किया जमकर बवाल, बजट पेश होने के दौरान,सदन में विपक्षियों ने जमीन में बैठ कर किया धरना...

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के
 नगर निगम में आज महापौर रामू रोहरा ने 2026- 27 का बजट पेश किया... यह बजट का अनुमान कल आए 620 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपए रहा... वही बजट पेश होने के दौरान सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला....  वही बजट की जैसे ही शुरुआत हुई तो..  विपक्ष ने विरोध दर्ज कराते हुए सदन में धरना दे दिया.. और जमकर बवाल कर दिया...वही नगर निगम के बजट सत्र में माहौल उस वक्त गरमा गया जब महापौर ने वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया.. बजट में निगम क्षेत्र के कई अहम मुद्दों जैसे हाईटेक बस स्टैंड, गोकुल नगर समेत अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया.. लेकिन विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर सवाल खड़े करते हुए इसे जनविरोधी बताया...विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि बजट में आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की गई है.. जिसके विरोध में वे सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए.. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा.. वही इस बजट को विपक्षी पार्षदों ने निराशाजनक बताया है ..और कहा की इसमें जनता के हितों की अनदेखी की गई है…वहीं महापौर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला और शहर के लिए दूरगामी योजनाओं से भरपूर है.. यह बजट धमतरी के विकास की दिशा तय करेगा... सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है… कुल मिलाकर धमतरी नगर निगम का बजट सत्र हंगामेदार रहा... जहां एक ओर सत्ता पक्ष इसे विकास का रोडमैप बता रहा है..तो वहीं विपक्ष इसे पूरी तरह असफल बजट करार दे रहा है...



Post a Comment

0 Comments