धमतरी में धर्मांतरण पर बवाल हिंदू जागरण मंच का SDM कार्यालय के बाहर धरना....
धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है... जहां धर्मांतरण के आरोप को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने SDM कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम प्रार्थना सभाएं हो रही हैं और प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा..दरअसल मामला बोरिद खुर्द गांव का है गांव के एक दंपति आज कोतवाली थाना पहुंचे परिवार का आरोप है कि 2018 में डीकेश साहू से शादी करने वाली निर्मला साहू... शादी के तीन साल बाद बिना बताए ईसाई प्रार्थना सभाओं में जाने लगीं..परिवार ने मना किया तो महिला ने हिंदू रीति रिवाजों को मानने से साफ इनकार कर दिया..बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला परिवार को बिना जानकारी दिए चंगाई सभा में चली गईं पति ने पीछा किया तो महिला प्रार्थना सभा में मिलीं इसके बाद परिजन उन्हें पकड़कर थाने ले आए..थाने में महिला ने साफ कह दिया कि वह ईसाई धर्म नहीं छोड़ेगी चाहे परिवार छोड़ना पड़े..इस घटना के बाद हिंदू जागरण मंच में आक्रोश फैल गया और कार्यकर्ता SDM कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए..हिंदू जागरण मंच का गंभीर आरोप है कि पादरियों द्वारा हिंदू लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया जा रहा है और नए कानून के बावजूद सभाओं पर रोक नहीं लग रही मंच ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द एक्शन नहीं लिया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा...वहीं महिला के परिवार का कहना है कि महिला को तभी घर ले जाया जाएगा जब वह हिंदू रीति रिवाज से रहेगी..नहीं तो महिला को पादरियों के पास छोड़कर चला जाएगा ... वहीं एसडीएम का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर आगे जांच कार्यवाही की जाएगी...
0 Comments