धमतरी में गुंडागर्दी,चाकू बाजी पर लगाम कसने पुलिस ने बदमाशों सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस....
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पांच आरोपियों ने किया था पिता और दो बेटों पर हमला....
धमतरी में जहां चाकूबाजों की हेकड़ी निकालने के लिए पुलिस ने ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर हर गुंडा कांप उठेगा..दानी टोला वार्ड में हुए खूनी चाकूबाजी कांड के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा है.. और फिर शहर में उनका सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला..दरअसल तीन दिन पहले दानीटोला वार्ड में मामूली सी शंका में आरोपियों को शक था कि पीड़ित परिवार तालाब में मछली पकड़ने की खबर ढीमर समाज को देता है बस... इसी शक में आरोपियों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया..पहले घर पर ईंट,पत्थरों,रॉड से हमला किया फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया... इस हमले में एक परिवार के पिता और उसके दो बेटे लहूलुहान हो गए.. तीनों को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल लाया गया..जहां उनका इलाज जारी है..लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हर चाकूबाज के लिए सबक है..पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश कुमार ध्रुव, आलेक रामटेके, राम साहू, चंद्रशेखर धुरी और एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया.. वही अभी एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है..और फिर पुलिस ने चार आरोपियों का आधा सिर मुंडवाया शहर के सदर बाजार में जुलूस निकाल दिया..जुलूस के दौरान आरोपी खुद चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे.. चाकू चलाना पाप है कानून हमारा बाप है.. हमें माफ करो हम धमतरी की शांति कभी भंग नहीं करेंगे..सड़कों पर ये नजारा देख लोग भी हैरान रह गए.. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.. आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 243/2026 धारा 296, 351(2),109(1)191(2),191
(3)BNS 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है...घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किए गए हैं......
0 Comments