धमतरी में एक लॉज में हुई युवती की मृत्यु का अब तक नहीं आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट....
परिवार आत्महत्या का जाता रहे आशंका निष्पक्ष जांच कराने समाजजन सहित पहुंचे एसपी कार्यालय.....
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने लॉज के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी जिसके बाद जांच में यह पता चला कि यह युवती कवर्धा क्षेत्र से 25 सितंबर को धमतरी पहुंची थी और सीजी 5 रेस्टोरेंट एंड लॉज में रुकी हुई थी... वही युवती लॉज के कमरा नंबर 106 में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकी हुई मिली थी... इसके बाद बाहर से आए हुए युवक ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और युवती ने दरवाजा भी नहीं खोला इसके बाद होटल स्टाफ के द्वारा आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला साथी स्टाफ ने रूम के बाजू में खिड़की बनी हुई है वहां से झांकने का प्रयास किया तो युवती जमीन पर पंखे के साथ लटकी हुई मिली.... वही इसके बाद होटल संचालक ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके में पहुंची हुई कोतवाली पुलिस टीम ने अंदर से बंद दरवाजे को परिजनों के सामने आने के बाद खोला ... वही युवती के गले में दीवार के पंखे पर कपड़ा लटका हुआ था साथ युवती के नाक से खून बह रहा था .. और शरीर के कई हिस्सों में कई निशान भी दिखाई दिए थे इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस की टीम जांच कर रही थी वहीं युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया... वही मृतीक पिंकी मानिकपुरी के परिजनों ने कहां की मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है.. उसकी हत्या की गई है.. वही मृतिका की मां ने कहा कि अगर बेटी को खुदकुशी करना होता तो वह अपने घर पर करती... लॉज में आकर नहीं.. मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है और इस पर निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर समाज एसपी कार्यालय पहुंचा हुआ था.... परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस आत्महत्या के पीछे गहरी साजिश है एक हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की जा रही है... वही इस मामले पर धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने कहा कि युवती के मौत की जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.....
0 Comments