मगरलोड थाना के मेघा स्थित माता रानी पेट्रोल पंप पर एक युवक ने दो बाइक पर लगाई आग....संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों का पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगाने की कोशिश करते हुए सीसीटीवी वीडियो आया सामने....

मगरलोड थाना के मेघा स्थित माता रानी पेट्रोल पंप पर एक युवक ने दो बाइक पर लगाई आग....

संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों का पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगाने की कोशिश करते हुए सीसीटीवी वीडियो आया सामने....

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघा पेट्रोल पंप में एक संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा नोजल में माचिस जालाते हुए व्यक्ति नजर आया बताया जा रहा है.. जहां मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स पेट्रोल पंप में देर रात एक युवक पहुंचता है और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से गाली गलौज करता है.. इसके बाद वह 2 घंटे बाद पुनः पेट्रोल पंप में पहुंचकर कर्मचारियों के बाइक में आग लगा देता है.. वही इसके बाद पेट्रोल पंप में नोजल में भी माचिस से आग जलाने की कोशिश करते हुए संदिग्ध युवक नजर आ रहा है.... वहीं उसे युवक की हरकतें पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि संदिग्ध युवक पहले 11:30 पर पहुंचता है और लड़ाई झगड़ा करता है इसके बाद वह 1:30 पर दोबारा पेट्रोल पंप में पहुंचता है...वही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवक की इस हरकत को देखकर रोकने का प्रयास किया.. लेकिन वह भाग खड़ा हुआ.. फिलहाल पेट्रोल पंप में कर्मचारियों की दो बाइक जलकर खाक हो गई है और सही समय रहते नोजल पर आग लगने से लोगों ने बचा लिया.. नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.. फिलहाल इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने मगरलोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.. और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है.....



Post a Comment

0 Comments