बस्तर प्रवास के दौरान निकले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का धमतरी में हुआ स्वागत....प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कई नेता रहे शामिल...

बस्तर प्रवास के दौरान निकले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का धमतरी में हुआ स्वागत....

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कई नेता रहे शामिल...


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का आगमन हुआ.. वे बस्तर प्रवास के लिए निकले थे.. इस दौरान वे कुछ देर धमतरी पर रुके हुए थे.. जहां पर जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में आज सभी कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओ ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत किया... वही प्रदेश प्रभारी सुखदेव ने बताया कि वह तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर निकले हैं.. दरअसल लगातार बस्तर क्षेत्र में हुई बारिश के चलते बस्तर संभाग के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे.. ऐसे में क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों बाढ़ से प्रभावित हुए हैं... इसी का जायजा लेने और बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए बस्तर प्रवास पर निकले हैं... वहीं इसी दौरान धमतरी में कुछ देर के लिए धमतरी जिले में रुका.. तो उनका फूल माला पहनाकर नारेबाजी करते हुए स्वागत किया गया... वही प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के साथ-साथ संगठन के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी... वही भाजपा के विकसित भारत संकल्प सभा को लेकर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा सेवा सेतु की बात तो कर रही है लेकिन हकीकत में वह लोगों को ही नहीं जोड़ पा रही है एक तरफ बीजेपी 2047 का रोड मैप दिखाकर जनता से जुड़ने की कोशिश में है तो दूसरी और कांग्रेस उसे जमीन से कटा हुआ बता रही है... वही नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के साथ कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कई नेता बस्तर प्रवास के लिए निकले.....



Post a Comment

0 Comments