जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया दिव्यांग जनों के लिए निदान शिविर का आयोजन....कृत्रिम अंग,व्हीलचेयर,बैसाखी, श्रवण यंत्र,सहायक उपकरण, जैसी सामग्री जरूरतमंदों को की गई निशुल्क वितरण....

जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया दिव्यांग जनों के लिए निदान शिविर का आयोजन....

कृत्रिम अंग,व्हीलचेयर,बैसाखी, श्रवण यंत्र,सहायक उपकरण, जैसी सामग्री जरूरतमंदों को की गई निशुल्क वितरण....


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में 10 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक निदान शिविर का आयोजन किया गया है..जिसमें जिला प्रशासन धमतरी और समाज कल्याण विभाग के द्वारा भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण किया गया.. जिसमें नियम अनुसार प्रक्रियाओं को करने के बाद पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम अंग,व्हीलचेयर,बैसाखी,श्रवण यंत्र, सहायक उपकरण जैसे सामग्रियों का वितरण किया गया... ताकि जो भी हितग्राही जिस समस्याओं से जूझ रहे हैं.. उनसे उन्हें राहत मिल सके.. वही इस कार्यक्रम में दूर दराज से जिले में हितग्राही पहुंचे थे... वही एक साथ काफी संख्या में पहुंचे हुए लोगों के कारण भीड़ काफी ज्यादा देखने को मिली... इससे कई लोग निराश भी नजर आ रहे थे.... फिलहाल जो भी हितग्राही इस शिविर में पहुंचे हैं उन्हें पात्र होने पर निशुल्क निदान शिविर का लाभ मिल रहा है..... और उनके द्वारा उन्हें लाभ मिलने से वो अपनी खुशी भी व्यक्त कर रहे हैं....




Post a Comment

0 Comments