लगातार अवैध रूप से जिले के कई क्षेत्रों में चल रहा रेत के अवैध भंडारण और उत्खनन का खेल...कलारतराई में रेत के कथित अवैध परिवहन और भंडारण को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल...

लगातार अवैध रूप से जिले के कई क्षेत्रों में चल रहा रेत के अवैध भंडारण और उत्खनन का खेल...


कलारतराई में रेत के कथित अवैध  परिवहन और भंडारण को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल...

धमतरी जिले के जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम कलारतराई से रेत के अवैध परिवहन और भंडारण को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं... आखिरकार किसके संरक्षण में भू माफिया बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण और उत्खनन का खेल खेल रहे हैं... वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि महानदी क्षेत्र से ट्रैक्टरों और हाईवा के जरिए बड़ी मात्रा में रेत का परिवहन किया जा रहा है.. और गांव के ही अंदर कई ऐसे स्थान है.. जहां रेत का भंडारण अवैध रूप से किया जा रहा है... इसके साथ ही देर रात हाईवा से अन्य वाहनों में रेत की लोडिंग कर उसे अलग-अलग स्थानो तक पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है...लंबे समय से चल रहे इस गतिविधि से शासन को राजस्व का नुकसान और प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन की आशंका जताई जा रही है... लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि देर रात लगातार सड़कों पर रेत से भारी हाईवा काफी संख्या में दौड़ती हुई नजर आती है... और दूसरी तरफ खनिज विभाग यह कहता है कि जिले में रेत का उत्खनन बंद है... आपको बता दें कि एनजीटी के नियमो के अनुसार सामान्यत 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक रेत खदाने बंद रहती है.. क्योंकि मानसून के दौरान नदियों में जल का स्तर बढ़ता है और रेत निकालने के समय जलीय जीवो मछलियों और अन्य जीवों का जीवन नदी का  प्राकृतिक प्रवाह और परिस्थिति तंत्र प्रभावित होते हैं.... ऐसे में नियमों की धज्जियां उड़ाकर लगातार क्षेत्र में कई ऐसे स्थान है जहां पर कथित तौर पर रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण लगातार जारी है... वही दूसरी ओर खनिज अधिकारी का कहना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी लग रही है... सूचना मिली है तो कार्यवाही की जाएगी.... क्या जिले में खनिज विभाग नाम मात्र का रह गया है.. क्या खनिज विभाग के अधिकारी चेंबर में बैठे रहने और सिर्फ यह कहने के लिए है..कि वह लगातार कार्यवाही कर रहे हैं.. तो सवाल यह है कि ये जो आखिरकार सड़क में हाईवा वाहन दौड़ रही है यह किसके कहने, किसके संरक्षण पर, किसके आदेश पर सड़कों पर रेत लेकर दौड़ती हुई नजर आ रही है.... क्या केवल फोटो बाजी करके उसे कार्यवाही का रूप दिया जा रहा है.. क्या वाकई जिले में कार्यवाही हो रही है तो लोग इस पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं... फिलहाल माइनिंग अधिकारी ने कहा है कि जिले में जहां भी सूचना मिल रही है कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि यह कार्यवाही कैसे होती है और कब की जाती है या ऐसे ही रेत से भारी हाईवा रेत लेकर जाती हुई सड़कों को खराब करते हुए नजर आयेगी... या फिर इस पर प्रशासन बड़ा एक्शन लेगा यह देखने वाली बात है.......


Post a Comment

0 Comments