गांधी मैदान में दो सांडों की जोरदार टक्कर अफरा तफरी में भागीं महिलाएं...



गांधी मैदान में दो सांडों की जोरदार टक्कर अफरा तफरी में भागीं महिलाएं....


धमतरी के गांधी मैदान के पास आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई...जब दो आवारा सांड आमने सामने आ गए..देखते ही देखते पूरा इलाका अखाड़ा बन गया..
तस्वीरें धमतरी के गांधी मैदान के पास की हैं.. जहाँ दो सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई करीब 20 मिनट तक दोनों एक दूसरे को टक्कर मारते रहे.. सींग से सींग टकराने की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया.. अचानक हुई इस लड़ाई से मौके पर अफरा तफरी मच गई.. वहाँ मौजूद महिलाएं अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगीं.. दुकानदार अपनी दुकानों में दुबक गए..इस संग्राम में वहाँ खड़े एक दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है..  करीब 20 मिनट के संग्राम के बाद दोनों सांड खुद ही अलग अलग दिशा में चले गए.. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली..सवाल फिर वही है शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों पर लगाम कब लगेगी.....

Post a Comment

0 Comments