गांजा तस्कर के विरूद्ध पुलिस ने कि बड़ी कार्यवाही... एक आरोपी के साथ 8 किलो गांजा किया गया जप्त....
कार,मोबाइल फोन सहित 4.98 लाख का समान किया गया जप्त... धारा 20 (बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइको ट्रोपिक सब्सटेंस NDPS एक्ट के तहत की गई कार्यवाही....
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए नारी कुरूद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी की, तलाशी के दौरान कर से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया वही गांजा के साथ मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया... गिरफ्तार आरोपी का नाम रामनाथ अंसारी,उम्र 40 वर्ष निवासी गोबरा कुरूद थाना रहने वाला बताया जा रहा है वही 8 किलो गांजा की कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है... कल चित्र सामान की कीमत 4 लाख 98 हजार रुपए आकी गई है... वही एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामले में थाना कुरूद में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 336/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग एंड साइको ट्रोपिक सब्सटेंस NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है....
0 Comments