60 प्रतिशत आग में झुलसे हुए बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में किया गया था भर्ती इलाज के दौरान हुई मौत...
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है...जहां सोता हुआ बुजुर्ग अपनी ही खाट पर जिंदा जल गया...जी हां खाट बनी चिता और 60 प्रतिशत तक झुलसने से बुजुर्ग की तड़प तड़प कर मौत हो गई..ये दर्दनाक हादसा है बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना का...जहां नोहर यादव नाम के बुजुर्ग रात में खाना खाकर रोज की तरह अपनी खाट पर सो गए...लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये उनकी आखिरी नींद होगी..देर रात अचानक उनकी खाट में भीषण आग लग गई आग ने देखते ही देखते बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया...परिवार वालों ने जब लाइट बंद होने पर देखा तो बुजुर्ग धू धू कर जल रहे थे.... आनन फानन में परिवार ने आग बुझाई और करीब 60 प्रतिशत झुलस चुके बुजुर्ग को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया...जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दर्दनाक दम तोड़ दिया...प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह बताया जा रहा है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है..
एक छोटी सी चिंगारी और एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है....
0 Comments