महाराष्ट्र से आकर धमतरी में 5हजार से 8 हजार की साइकिल 3000 में बेच रहे थे .. कुछ लोग...चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के व्यापारियों ने की कोतवाली थाने और जीएसटी विभाग में शिकायत.....

महाराष्ट्र से आकर धमतरी में 5हजार से 8 हजार की साइकिल 3000 में बेच रहे थे .. कुछ लोग...


चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के व्यापारियों ने की कोतवाली थाने और जीएसटी विभाग में शिकायत.....

 धमतरी में कोतवाली थाना के पास बिना वैध दस्तावेज और अनुमति के महाराष्ट्र के व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में साइकिल बेचा जा रहा था..जानकारी लगने पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी मौके पर पहुँच गए...और बिक्री पर रोक लगा दिया गया... जिसके बाद मौके पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया...वही जीएसटी विभाग द्वारा जुर्माना की कार्रवाई की गई...चेम्बर ऑफ कॉमर्स का कहना है महाराष्ट्र के व्यक्ति द्वारा ट्रक में भरकर भारी मात्रा में बेचने के लिए साइकिल लाया गया था... बताया कि यहां पर बिना जीएसटी नंबर के साइकिल बेचा जा रहा था.. साथ ही यहां बेचने के लिए कोई भी अनुमति नही लिया गया था... जिससे यहां के व्यापार को नुकसान हो रहा था,..और सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही थी.. यानी सीधे तौर पर जीएसटी चोरी कर साइकिल बेची जा रही थी... जिसके चलते व्यापारियों ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.. वही जीएसटी विभाग का कहना है कि  यहां सायकिल बेचने के लिए कोई परमिशन नही लिया गया है...बताया कि उसके खिलाफ कैजुअल टैक्स और जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है..... टेक्स्ट भुगतान के बाद ही साइकिल बेचा जा सकता है... वही यह भी बताया गया कि एक ट्रक में 5000 से 8000 की साइकिल सिर्फ 3000 रुपए तक बेचे जा रहे थे....




Post a Comment

0 Comments