3 दिनों से गंगरेल में डूब प्रभावित लोगों का चल रहा जलसत्याग्रह... नौ लोग हुए बीमार अस्पताल में किया गया भर्ती...
नाराज क्षेत्र के लोगों ने कहा हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान....
धमतरी जिले के गंगरेल स्थित सैकड़ो की संख्या में डूब प्रभावित लोगों ने गंगरेल के जल में उतारकर जल सत्याग्रह किया जो लगातार 3 दिनों तक जारी रहा... जिसमें काफी संख्या में महिलाएं पुरुष सभी नारे लगाते हुए नजर आ रहे है.. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमारा हक हमें दो..दरअसल मामला गंगरेल बांध के डुबान क्षेत्र के 52 गांव के जमीन से जुड़ा हुआ है.. जिसमें गांव की जमीन इस 52 गांव की बाध में समा गई थी और उस वक्त शासन ने वादा किया था कि हर डूब प्रभावित परिवार को व्यवस्थापन के लिए जमीन दी जाएगी.. लेकिन 300 से ज्यादा परिवार आज तक दर-दर भटकने को मजबूर है... हाई कोर्ट ने आदेश भी दे दिया है.. लेकिन प्रशासन अब तक इस पर कोई कार्य नहीं किया है.. जिससे नाराज होकर डूब प्रभावित ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह कर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया... वही प्रदर्शनकारियो का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी.. तब तक ऐसे ही प्रभावित परिवार प्रदर्शन करते रहेगा... लेकिन तीन दिन से डटे प्रदर्शनकारियों के द्वारा लगातार अपने जमीन के हक की लड़ाई लड़ते हुए पानी में लगातार खड़े रहने से 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई... सभी को उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.. राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं... जिनका जांच कर उन्हें वापस उनके घर भेज दिया गया है... डूब प्रभावित लोगों का कहना है कि 12 तारीख से गंगरेल में जल सत्याग्रह शुरू किया गया है... और यह लगातार जारी रहा है... प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी यह सत्याग्रह ऐसे ही जारी रहेगा....
0 Comments