सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा... मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर हुए शामिल....पुरानी कृषि उपज मंडी में किया गया था कार्यक्रम का आयोजन... बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके में रहे मौजूद...



सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा... मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर हुए शामिल....


पुरानी कृषि उपज मंडी में किया गया था कार्यक्रम का आयोजन... बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके में रहे मौजूद...

पूरे प्रदेश भर के साथ ही धमतरी जिले में भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया था ... कार्यक्रम का शुभारंभ पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया... जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए.. साथ ही कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज्योति प्रचलित कर किया गया... वही इसके बाद प्रधानमंत्री का उद्बोधन कार्यक्रम भी हुआ.. साथ कार्यक्रम स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी से सेवा ज्योति यात्रा पैदल होते हुए सिहावा चौक,गोल बाजार होते हुए गांधी मैदान पहुंची... वही स्थानीय कलाकार प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी... वही इस कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा का झंडा लिए नारे लगाते हुए नजर आए.... वहीं मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर ने कहा कि विकसित भारत बनाना है 2047 तक.. प्रधानमंत्री ने इसी का संकल्प देश को दिलाया है और इसी के तहत धमतरी जिले में भी यह संकल्प दिलाया गया है...ताकि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियां को समझें और विकसित भारत बनाने में  2047 तक अपना योगदान दे... वही नागरिक कर्तव्य पर भी बातचीत हुई....

Post a Comment

0 Comments