धमतरी में आमंत्रण ज्वेलर्स में चोरी करने वाले महाराष्ट्र के शातिर दो चोर दंपत्ति को पुलिस ने धर दबोचा....
रक्षाबंधन के दिन ज्वेलरी शॉप से 2.20 लाख की चेन लेकर दोनों पति-पत्नी हुए थे फरार शिकायत पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही....
धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चौक के समीप शनि मंदिर के पास स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स में रक्षाबंधन के पर्व के दिन 27/8/2026 की शाम को चोरी की घटना घटित हुई थी.. जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले दंपति पति पत्नी ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने पहुंचे हुए थे.. वहीं खरीदारी के बहाने दोनों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से 17 ग्राम वजन 110 मिलीग्राम कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए के सोने के चैन को लेकर मौके से फरार हो गए थे.... वही जब ज्वेलरी शॉप के लोगों ने सोने चांदी का मिलान किया.. तो सोने का चैन गायब रहा.. वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल गया.. तब जाकर उन्हें चोरी का आशंका लगने पर थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई.... वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक207/2026 धारा 331 (3)305(A)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई... वही लगातार पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही थी... वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आमा तलाब रोड यादव भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति को सोने की चेन बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे... तो उन्हें तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया.. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और अपना नाम रेखा चौहान, उम्र 50 वर्ष और पृथ्वीराज चौहान, 60 वर्ष निवासी सोलापुर महाराष्ट्र का होना बताया...वही प्रार्थी द्वारा पहचान कार्यवाही कराए जाने पर प्रार्थी ने दोनों आरोपियों की पहचान की ..वहीं आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई.. एक नग सोने की चेन बरामद कर.. उसे जप्त किया गया... और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया....
0 Comments