रुद्री थाना के बाजू कंट्रोल रूम में डायल 112 की आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी....
हर एंगल से पुलिस कर रही मामले की जांच....
धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री थाना के बाजू कंट्रोल रूम में डायल 112 का आरक्षक ने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है... वही इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है...वही आरक्षक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है फिलहाल स्पष्ट नहीं है... मृतक आरक्षक ओमकार सोनवानी बंगोली कुरूद निवासी बताया जा रहा है.. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारियों की टीम पहुंची... वही आरक्षक को तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे जांच कर मृत्यु घोषित कर दिया...वहीं इस मामले पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.... वही इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आरक्षक देर रात ड्यूटी करके कंट्रोल रूम में आकर बैठा हुआ था और अचानक से रूम का अंदर से दरवाजा बंद कर आत्मघाती कदम उठाया है फिलहाल आवाज लगाने पर दरवाजा अंदर से नहीं खोलने पर दरवाजा खोल कर देखा गया तो आरक्षक ने मौत को गले लगा लिया था फिलहाल आरक्षक के घर वालों और उनके साथियों से पूछताछ की जा रही है आखिरकार ऐसा क्या हुआ की आरक्षक ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ले फिलहाल जांच जारी है....
0 Comments