चकमा देकर फरार हुआ गांजा तस्करी का आरोपी, मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था.. सिविल अस्पताल नगरी.. तलाश में जुटी पुलिस...
फरार आरोपी
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आरोपी जिसे गांजा तस्करी के मामले में हिरासत में लिया गया था.. वह आज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है.. बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नगरी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था.. वहीं इसी दौरान अस्पताल परिसर से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.. वही आरोपी महाराष्ट्र नासिक का रहने वाला बताया जा रहा है.. आरोपी के चकमा देकर फरार हो जाने पर हड़कंप मच गया है.. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है...
0 Comments