मछली व्यापारी पर 40 से अधिक बार चाकू गोप कर मौत के घाट उतारने वाले 5आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में धर दबोचा....2 नाबालिक भी शामिल...जान बचाकर भागने वाला साथी ही निकाला मछली व्यापारी का कातिल....



मछली व्यापारी पर 40 से अधिक बार चाकू गोप कर मौत के घाट उतारने वाले 5आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में धर दबोचा....2 नाबालिक भी शामिल...

जान बचाकर भागने वाला साथी ही निकाला मछली व्यापारी का कातिल....

आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को दिया अंजाम ... चार दिन पहले की गई थी पूरी प्लानिंग...

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गोरेगांव भैंसामुड़ा गरियाबंद मार्ग पर एक मछली व्यापारी विपलभ मंडल को 27 जून की रात अपने घर जाते हुए.. हमलावरों ने 40 से अधिक बार चाकू गोप कर व्यापारी को मौत की घाट उतार दिया था....वही बताया जा रहा है कि मृतक व्यापारी विपलभ मंडल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी है.. और पिछले 8 से 9 वर्षों से गरियाबंद जिले के बोइरगांव में रहकर एम एम फिश कंपनी में मुंशी का काम कर रहे थे.. और 27 जून को अपना काम कर वापस सब्जी लेकर घर लौटते समय घात लगाए हमलावरों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया... और उन्हें मौत के घाट उतार दिया और उनके साथी के ऊपर मिर्ची पाउडर आंख में फेंक दिया..वही साथी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला..और व्यापारी के परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी ...लेकिन जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचते हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था.. वही नजदीकी अस्पताल में व्यापारी को ले जाया गया.. जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया...बताया जा रहा है कि व्यापारी के पास से 37 हजार 800 रूपये की राशि हमला करने वालों ने लूट कर फरार हुए हैं... इस मामले में पांच आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं.. जिसमें दो नाबालिक युवक शामिल है.. पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बोईर गांव के निवासी हैं और मृतक व्यापारी मंडल के ही कर्मचारी हैं और घटना को अंजाम देने का कारण मजदूरी करवा कर तनख्वाह में कटौती और मजदुरी बढ़ाने का मामला बताया जा रहा है.. जिससे सभी आरोपी कर्मचारी नाराज थे..और पूरी प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया.. साथ ही आरोपी नकाबपोश बनकर घटना को अंजाम दिया... वहीं पुलिस ने भी जानकारी दी की जो व्यापारी के साथ नाबालिक साथी था.. वही इस हत्या का मास्टरमाइंड था... वही ये सभी बदमाश आरोपियों ने अपनी हदें पार करते हुए बेरहमी से क्रूरता दिखाते हुए व्यापारी को सर में वार करने के साथ शरीर के सभी हिस्सों में 40 से अधिक बार चाकू गोपकर मौत की घाट उतार दिया.. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो आरोपी नाबालिक बताई जा रही है वहीं आरोपियों के कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन, बाइक, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और अन्य सामग्री को भी बरामद किया गया है... पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध नगरी थाना में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 103(1) 309 (6) 311 भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया... और सभी आरोपियों को विधि गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण में जेल भेज दिया गया वही इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक बड़ा खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. टंकेश्वर नेताम.. उम्र 19 वर्ष, 
2. सुरेंद्र यादव..उम्र 26वर्ष,
3. जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 50 वर्ष, सभी आरोपी ग्राम बोईर गांव थाना मैंनपुर जिला भैया बन के निवासी बताए जा रहे हैं... इनमें दो आरोपी नाबालिक बताये जा रहे हैं... जिन्हें माननीय किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहाहै...

Post a Comment

0 Comments