गौमांस बरामदगी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा...मौके में पहुंची पुलिस की टीम कर रही जांच कार्यवाही...


गौमांस बरामदगी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा...

मौके में पहुंची पुलिस की टीम कर रही जांच कार्यवाही...


छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साल्हेवार पारा के गाढ़ा पारा में उस समय हड़कंप मच गया...जब इलाके में बड़ी मात्रा में कथित गौमांस मिलने की सूचना सामने आई... घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है... सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है..बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के लोगो को पिछले करीब दो माह से इलाके में कथित रूप से बीफ की बिक्री और उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं... शिकायतों के आधार पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जांच की... जहां लगभग 50 से 60 किलो संदिग्ध मांस बरामद होने का दावा किया गया... इसके साथ ही तालाब किनारे पशु की खाल और अवशेष भी मिले... जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया..घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है... इस बीच आरोप लगाया जा रहा है कि वार्ड का एक व्यक्ति इस अवैध गतिविधि में शामिल था... हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है
हिंदू संगठनों ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है... संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है...


Post a Comment

0 Comments