शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने बरती सख्ती...नगर निगम ने 23 लोगों से 21हजार 700 रूपये की चलानी वसूली....

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने बरती सख्ती...

नगर निगम ने 23 लोगों से 21हजार 700 रूपये की चलनी वसूली....


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर निगम इन दिनों शहर को स्वच्छ और सुंदर के साथ व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका निगम धमतरी में सख्ती बरत रहा है... जिसमें निगम कमिश्नर के निर्देश में स्वच्छता अभियान शहर में चलाया जा रहा है.. और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की जा रही है... वही इस दौरान डेयरी संचालको, कबाड़ सामग्री फैला कर रखने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर निगरानी करते हुए, अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण करते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 21 हजार 700 रुपए की चलनी वसूली की गई... वही अपशिष्ट सामग्री खुले में छोड़ना नालियों में गंदगी कर उन्हें अवरुद्ध करने जैसी शिकायतें नगर निगम में मिली थी.. और बार-बार समझाइश के बाद भी लोग अपनी हरकतों को सुधार नहीं कर रहे थे.... जिसके बाद निगम की टीम आज कार्यवाही करने पहुंची.. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है... वही नगर निगम का कहना है कि स्वच्छता अभियान केवल प्रशासन के जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ सुंदर बनाया जा सकता है ..अगर आगे भी लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं.. तो उस पर सख्ती बरतते हुए कार्यवाही की जाएगी....

नगर निगम अधिकारी शशांक मिश्रा ने शहर वासियों से अपील की है कि वह स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और शहर के दुकानदार और व्यवसायियों को भी अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ सफाई रखना कचरा सड़क पर नहीं फेंकने स्वच्छता नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी है.......

Post a Comment

0 Comments