रेड्डी अन्ना वेबसाइट पर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा मैच संचालित करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा....
1 लाख 31 हजार 600 रुपए की कुल संपत्ति की गई जप्त... युवक को भेजा गया जेल...
धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही देखने को मिल रही है वही कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमा तलाब रोड यादव भवन के पास एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा आईपीएल t20 क्रिकेट मैच रेड्डी अन्ना वेबसाइट के माध्यम से संचालित कर रहा है वही सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और एक व्यक्ति को मौके से धर दबोचा... पकड़े गए युवक का नाम संस्कार गवाल उम्र 25 वर्ष रामसागरपारा निवासी बताया जा रहा है.. वही युवक के पास से कुल 1 लाख 31 हजार रुपए की कुल संपत्ति जप्त की गई है.... आरोपी के विरुद्ध धारा 7(क ) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेजा गया... और आगे की कार्रवाई की जा रही है.....
0 Comments