धमतरी के इतवारी बाजार के सेलून में हुई चाकू बाजी... एक युवक गंभीर रूप से घायल....
थाने के कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान पर दिनदहाड़े हुई चाकू बाजी की घटना, मचा हड़कंप....
आपसी रंजिश में सेलून में बैठे एक युवक पर, तीन से चार लोगों ने किया हमला मौके से हुए फरार....
धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इतवारी बाजार स्थित एक सेलून की दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया... जब सेलून में बाल काटने आए हुए एक युवक पर अचानक तीन से चार लोगों ने दुकान में पहुंचकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया... वही सभी मौके से घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए... वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के दौड़ते हुए तस्वीर कैद हो गई...वहीं घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल लोगों की मदद से धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है... वही यह भी बताया जा रहा है,कि जहां यह घटना हुई है कुछ ही दूरी पर धमतरी का कोतवाली थाना है.. फिर भी बेखौफ होकर बदमाश इस तरह से दिनदहाड़े आतंक मचाकर घटना को अंजाम दे रहे है.. और उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है... वहीं सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है... और आसपास लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है... और घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश पुलिस कर रही है... आपको बता दे कि यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है... फिलहाल इस पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पताशाजी की कर रही है....सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी का कहना है कि इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उनके साथ आए हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है फिलहाल इसमें एक ही आरोपी बताया जा रहा है.. साथ में आए हुए युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी और अगर वह इस घटना में संलिप्तता पाई जाती है, तो उन पर भी कार्यवाही की जाएगी...
वही घर युवक का इलाज धमतरी के श्री राम अस्पताल में चल रहा है... जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.. घायल युवक के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बदमाशों चाकू से वार किया है.......
0 Comments