सीआईडी अधिकारी बताकर धौंस जमाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने आमातालाब के पास एक दुकान से धर दबोचा....
पकड़ा गया आरोपी टिकेश्वर नरेटी ग्राम डांगरा थाना दुर्गकोंदल उत्तर बस्तर कांकेर का निवासी बताया जा रहा....
फर्जी आईडी कार्ड और नेशनल क्राइम कंट्रोल का बोर्ड लगाकर घूम रहा था आरोपी, स्कॉर्पियो सहित अन्य सामग्री की गई जप्त.....
टोल टैक्स से बचने और अवैध लाभ लेने के लिए कर रहा था दुरुपयोग, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.....
धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी... कि आमा तलाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AU 6136 मैं नेशनल क्राइम कंट्रोल ORG का लोगों और वाइस प्रेसिडेंट सीजी नेशनल क्राइम कंट्रोल ORG इसके साथ वाइस प्रेसिडेंट सीजी नेशनल क्राइम कंट्रोल ORG ऑल इंडिया लिखी प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ा करके आसपास के लोगों को सीआईडी अधिकारी बताकर धौंस दिखा रहा था... सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची..आसपास लोगों से पूछताछ की, तभी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे, दो आईडी कार्ड दिखाएं जिसमें क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव कार्ड में अंकित रहा... और व्यक्ति स्वयं को CID का नेशनल ऑफिसर बता रहा था.. वही जब व्यक्ति से उसके ऑफिसर होने का साक्ष्य मांगा गया... तो वह पुलिस के समक्ष अपना प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका... इसके बाद आरोपी को कोतवाली थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई... तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह सितंबर 2025 में कठित व्यक्तियों के माध्यम से युक्त फर्जी आईडी कार्ड बनवाया और समय-समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उसकी वैधता बढ़ाई ,आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह इन कार्डों के और बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने या अन्य स्थानों पर प्रभाव जमाने के लिए यह कार्य किया करता था... जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दो नग फर्जी आईडी कार्ड, एक नेशनल क्राइम कंट्रोल ORG लिखा बोर्ड , एक महिंद्रा स्कार्पियो वाहन, एक नग आईफोन 11 प्रो जिओ सिम सहित, एक नग सैमसंग m12 मोबाइल जियो और बीएसएनएल सिम सहित सभी सामग्री को जप्त किया गया..... वही आरोपी को विधिवत्त गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 204,205, 336,(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया... पकड़े गए आरोपी का नाम टिकेश्वर नरेटी, उम्र 28 वर्ष, ग्राम डांगरा,थाना दुर्गकोंदल,जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया जा रहा है.... पुलिस ने यह भी कहा है कि इस तरह से कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगने पर तत्काल नजदीकी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करें... इस तरह से कानून का दुरुपयोग करने वालों के विरोध सख्त कार्रवाई की जाएगी.....
0 Comments