चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से पहुंचे लड़की पक्ष और बैंड बाजा वाले के बीच धक्का मुक्की से हुआ विवाद .....एक की हुई मौत, चार हुए घायल, एक की हालत गंभीर,हुआ रायपुर रिफर... पुलिस कर रही मामले की जांच....

चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से पहुंचे लड़की पक्ष और बैंड बाजा वाले के बीच धक्का मुक्की से हुआ विवाद .....

एक की हुई मौत, चार हुए घायल, एक की हालत गंभीर,हुआ रायपुर रिफर... पुलिस कर रही मामले की जांच....


धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह से चाकू बाजी की खबर निकलकर सामने आ रही है.... जहां पर शादी समारोह के बाद चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से पहुंचे लड़की पक्ष और बैंड बाजा वाले के बीच हुआ विवाद... मिली जानकारी के अनुसार नाच गाना के बीच अचानक एक युवक का बैंड बाजा वाले के साथ धक्का मुक्की में विवाद इतना बढ़ा की एक बैंड बाजे वाले ने लड़की पक्ष के भाई चंदन निषाद उम्र 23 वर्ष को चाकू घोप कर,हत्या कर दी... इस मामले में एक ही हत्या, और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं... जिनमें से एक युवक तरुण ध्रुव नामक की हालत गंभीर है... जिसे रायपुर रिफर कर दिया गया है.. वही एक युवक का शव मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है... सूचना मिलते ही मौके पर मगरलोड थाना पुलिस पहुंचे वही दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है ..और आगे की जांच कार्यवाही में जुटी है....

Post a Comment

0 Comments