छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने किया कनिष्ठ न्यायाधीश के रूप में चयन सूची जारी.....
धमतरी के युवक सौरभ तरार का सिविल जज में हुआ चयन....33 रैंक, थर्ड अटेम्प्ट में हुआ में हुआ युवक का एग्जाम क्लियर...
धमतरी जिले के रत्नाबांधा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप रहने वाले युवक सौरभ तरार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम को क्वालिफाइड किया है.... जिसमें सौरभ ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कनिष्ठ न्यायाधीश सिविल जज के रूप में चयन सूची में थर्ड अटेम्प्ट में 33 वा रैंक लाकर छत्तीसगढ़ के साथ ही धमतरी जिले का नाम रोशन किया है.... वही लोगों को जानकारी जैसे ही इस बात की लगी तो आसपास के लोगों के साथ सौरभ के दोस्त, परिवारजन, गुरु सभी मौके में पहुंचकर मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर बधाई दी.... वही सौरभ ने बताया कि वह काफी दिनों से इस एग्जाम की तैयारी कर रहा था... जिसका आज परिणाम मिला है.. और जो लक्ष्य रखा गया था... वह आज हासिल हो गया है... आपको बता दें कि सौरभ अपने घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ अपनी पढ़ाई को काफी ज्यादा प्राथमिकता देते थे... और सोशल मीडिया पर केवल पढ़ाई से संबंधित चीजों से ही जुड़े हुए थे... और इस बीच घूमना- फिरना दोस्तों से बातचीत कम रहा करती थी... कुछ समय पूर्व सौरभ के पिता का निधन हो गया था... जिसकी वजह से कई सारी जिम्मेदारियां सौरभ के ऊपर आ गई थी.... लेकिन इन सारी परेशानियों के बीच सौरव ने हार नहीं मानी... वह लगातार मेहनत करता रहा और आज उसकी मेहनत रंग लाई...... वही सौरभ को शिक्षा देने वाले उनके गुरु ने उन्हें पहुंच कर बधाई दी और कहां की यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं अपने पढ़ाई करवाए हुई छात्र के इस उपलब्धि में साथ हूं, मुझे बहुत ही गर्व और खुशी महसूस हो रही है.. वही सौरभ की माता और पत्नी के साथ दोस्तों ने भी इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी.....
0 Comments