धमतरी जिले के सिहावा पुलिस ने 220 कड़े किए जप्त...लोहे के कड़े का वजन कुल 20 किलो ...कर्णेश्वर मेले में बदमाशों द्वारा हथियार के रूप में हाथ में कड़े को किया जाता है इस्तेमाल, खौफ फैलाने...



धमतरी जिले के सिहावा पुलिस ने 220 कड़े किए जप्त...

लोहे के कड़े का वजन कुल 20 किलो बताया जा रहा...


कर्णेश्वर मेले में बदमाशों द्वारा हथियार के रूप में हाथ में कड़े को किया जाता है इस्तेमाल, खौफ फैलाने...



धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णेश्वर धाम में मेले का आयोजन किया गया था.. जहां पर लगातार यह मेला 4 से पांच दिनों तक चला... वही इस बीच सिहावा पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी... और वहीं मेले के दौरान सिहावा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए, जांच अभियान चलाकर मेले में आए हुए, बदमाशों के हाथों से हथियार के रूप में हाथ में पहने हुए करीब 20 किलो वजनी 220 लोहे के कड़े को जप्त किया है... पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि चाकू पर सख्ती के कारण आत्मरक्षा के लिए कड़ों को धार लगवा कर पहनना शुरू किया गया है... आपको बता दे की धमतरी में यह ऐसी पहली कार्यवाही हुई है जिसमें 20 किलो से अधिक का कड़ा जप्त किया गया है.. वहीं मेले में इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई... मेले के समापन के दौरान ट्रस्ट की ओर से पुलिस को सम्मानित भी किया गया है.. पुलिस के अनुसार यह कड़ा किसी भी समय विवाद, हिंसा या गंभीर हमलों का कारण बन सकते थे.. जिसे सुरक्षा के जवानों ने समय रहते जप्त कर लिया.. और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ... वहीं मेले के दौरान सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही भी की गई......


Post a Comment

0 Comments