एक साथ दो भाई का हुआ सीआरपीएफ भर्ती में चयन....
दिन में मजदूरी का कार्य और सुबह शाम भर्ती की तैयारी में जुटे दो युवकों का हुआ सीआरपीएफ में चयन....
18 फरवरी को गांव के लोगों ने फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करा कर एक साथ दोनों भाई की विदाई की...
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधवारा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है... जहां पर एक परिवार में,एक घर के दो सगे भाइयों का एक साथ सीआरपीएफ भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है... वही इस चयन में युवकों के घर परिवार के साथ आसपास के गांव के लोगों के साथ, दोस्तों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिली है... आपको बता दें कि यह दो सगे भाई एक साथ तीन से चार वर्ष से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे ...वही सुबह और शाम अपनी भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में रहते थे... और दिन में मजदूरी का काम में जाया करते थे... इसके साथ पिता भी मिस्त्री के मजदूरी कार्य करते हैं ...उनका कहना है कि लगातार उनके बेटो के द्वारा तैयारी की जा रही थी.. जिसे यह परिणाम देखने को मिला है... घर में तीन बेटे थे.. जिनमें से सबसे बड़े बेटे पवन कुमार ध्रुव, उम्र 22 वर्ष की पढ़ाई फाइनल ईयर तक कंप्लीट हो चुकी है ..और दूसरे बेटे नकुल कुमार ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे ...इन दोनों भाइयों के बाद एक छोटा बेटा भी घर पर पढ़ाई कर रहा है.... परिवार में बात की जाए तो चयनित युवाओं के माता-पिता और एक छोटा भाई है.. कुल मिलाकर तीन भाई हैं... जिनमें से अब दो सगे भाई अब देश सेवा के लिए चयनित हो गए हैं और उन्हें गांव के लोगों के द्वारा धूमधाम से विदाई दी गई है.... इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ भी देखने को मिली है और युवकों के दोस्तों ने भी खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी है... अब दोनों भाई एक साथ सीआरपीएफ के पद में चयनित हुए हैं और बिलासपुर भरनी गए हैं... आगे ट्रेनिंग के बाद देश सेवा करेंगे.....
0 Comments